18 : 00 | Patna
अर्थशिला पटना में कविता क्या है ? विषय पर आयोजित पुस्तक वार्ता में जुड़ें
📅 08 मई 2026 | शुक्रवार
🕟 शाम 6:00 बजे से
👉 पंजीकरण: https://allevents.by/arthshila_patna
पुस्तक के बारे में
आचार्य रामचंद्र शुक्ल का प्रसिद्ध निबंध कविता क्या है 1908–1930 के बीच विकसित हुआ। 1909 में सरस्वती में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के संशोधनों के साथ इसका प्रारंभिक रूप छपा। 1923 और 1930 के संस्करणों में यह परिपक्व हुआ।
नागरीप्रचारिणी सभा ने पूरी सुरुचि, सावधानी और मनोयोग के साथ ये सभी संस्करण एक ही जिल्द में प्रकाशित कर दिए हैं। इस पुस्तक में 1908 में लिखा गया शुक्लजी का बिल्कुल पहला वाला निबंध, उस प्रारूप पर आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के संशोधनों के साथ प्रकाशित किया है, ताकि हिंदी के सुधी पाठक देख सकें कि एक लेखक के निर्माण में निर्माता संपादक कितनी ऐतिहासिक भूमिका निभाता है।